इजराइल में फंसे भारत के 27 नागरिकों ने पार की मिस्र की सीमा, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने दी जानकारी

Israel Gaza Attack: हमास और इजराइल के बीच जंग शुरू हो चुकी है. इजराइल में कई भारतीय फंसे हुए हैं. इस बीच मेघालय के सीएम कोनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी कि इजराइल में फंसे मेघालय के लोग वहां से निकल चुके हैं. सीएम संगमा ने एक्स पर लिखा, ''विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशन के प्रयासों के तहत मेघालय के 27 नागरिक जो इजराइल में फंस गए थे वे सुरक्षित रूप से मिस्र की सीमा पार कर गए.'' विदेश मंत्रालय से मांगी थी मदद इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री ने इजराइल और फिलिस्तीन की जंग में फंसे राज्य के 27 लोगों को बचाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी. शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्होंने कहा था कि वह वहां फंसे लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए मंत्रालय के संपर्क में हैं. यरुशलम यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म तीनों की ही पवित्र नगरी है. मेघालय के ईसाई धार्मिक यात्रा पर वहां जाते हैं. हमास के हमले के बाद शनिवार को इजराइल की ओर से जंग शुरू होने की बात कही गई थी. इजराइल पर हुए हमले को लेकर दुनिया के कई नेताओं के बयान सामने आए. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल को हर तरह से मदद करने की बात कही तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इजराइल के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही. इजराइल में फंसे भारतीयों पर क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री?  इजराइल में फंसे भारतीय को लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमास हमले के बाद इजराइल में फंसे भारतीयों के लगातार मैसेज आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री के अनुसार पीएमओ वहां फंसे भारतीयों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इससे पहले शनिवार (7 अक्टूबर) को इजराइल में मौजूद भारतीय छात्रों ने वीडियो के माध्यम से कहा कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं. ये भी पढ़ें:  इजराइल में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- मामले पर सीधे PMO रख रहा नजर

इजराइल में फंसे भारत के 27 नागरिकों ने पार की मिस्र की सीमा, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने दी जानकारी

Israel Gaza Attack: हमास और इजराइल के बीच जंग शुरू हो चुकी है. इजराइल में कई भारतीय फंसे हुए हैं. इस बीच मेघालय के सीएम कोनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी कि इजराइल में फंसे मेघालय के लोग वहां से निकल चुके हैं. सीएम संगमा ने एक्स पर लिखा, ''विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशन के प्रयासों के तहत मेघालय के 27 नागरिक जो इजराइल में फंस गए थे वे सुरक्षित रूप से मिस्र की सीमा पार कर गए.''

विदेश मंत्रालय से मांगी थी मदद

इससे पहले मेघालय के मुख्यमंत्री ने इजराइल और फिलिस्तीन की जंग में फंसे राज्य के 27 लोगों को बचाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी. शनिवार (7 अक्टूबर) को उन्होंने कहा था कि वह वहां फंसे लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए मंत्रालय के संपर्क में हैं. यरुशलम यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म तीनों की ही पवित्र नगरी है. मेघालय के ईसाई धार्मिक यात्रा पर वहां जाते हैं.

हमास के हमले के बाद शनिवार को इजराइल की ओर से जंग शुरू होने की बात कही गई थी. इजराइल पर हुए हमले को लेकर दुनिया के कई नेताओं के बयान सामने आए. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल को हर तरह से मदद करने की बात कही तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इजराइल के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही.

इजराइल में फंसे भारतीयों पर क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री? 

इजराइल में फंसे भारतीय को लेकर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमास हमले के बाद इजराइल में फंसे भारतीयों के लगातार मैसेज आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री के अनुसार पीएमओ वहां फंसे भारतीयों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इससे पहले शनिवार (7 अक्टूबर) को इजराइल में मौजूद भारतीय छात्रों ने वीडियो के माध्यम से कहा कि वे भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें:  इजराइल में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- मामले पर सीधे PMO रख रहा नजर