इंडिया की समन्वय समिति की बैठक से पहले बोले लालू यादव- 'दूल्हा गठबंधन में से ही कोई होगा'

RJD Chief Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार (11 सितंबर) की सुबह झारखंड के बैद्यनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान देवघर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान लालू यादव ने कईं बड़ी बातें कही. लालू यादव ने I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कहा कि 28 दलों को मिलाकर यह संगठन बना है, इसी में से कोई एक दूल्हा होगा.  एएनआई के मुताबिक,आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम वापस जाकर 'इंडिया' गंठबंधन पर काम शुरू करेंगे और उम्मीदवार चयन करने का काम शुरू किया जाएगा. इसकी बैठक दिल्ली में है जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जाएंगे. हम बिहार के मुख्य इलाकों में भ्रमण करेंगे." इतना ही नहीं लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जी20 से क्या फायदा हुआ? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा होगा? 'पीएम मोदी ने देश का पैसा बर्बाद किया' बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ देश का पैसा बर्बाद किया है. देश की हालत ठीक नहीं है, गरीबी बढ़ती जा रही और महंगाई बेहिसाब है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं पीएम मोदी ने फिर से देश की जनता को छलने का काम किया है.  बता दें, लालू यादव रविवार (10 सितंबर) को ही देवघर (Deoghar) पहुंच गए थे, जहां पहुंचकर लालू यादव सर्किट हाउस में ठहरे थे. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये यात्रा विशेष मानी जा रही है. इससे पहले 4 सितंबर को लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया था. 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर वो बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ बांके बिहारी मंदिर भी गए थे. यहां नंदी के कान में उन्होंने अपनी मन्नत भी बोली थी. यह भी पढ़ें:- Crown Prince India Visit: सऊदी क्राउन प्रिंस से द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले पीएम मोदी- मिलकर मानव विकास के लिए काम करेंगे     

इंडिया की समन्वय समिति की बैठक से पहले बोले लालू यादव- 'दूल्हा गठबंधन में से ही कोई होगा'

RJD Chief Lalu Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार (11 सितंबर) की सुबह झारखंड के बैद्यनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान देवघर में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान लालू यादव ने कईं बड़ी बातें कही. लालू यादव ने I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कहा कि 28 दलों को मिलाकर यह संगठन बना है, इसी में से कोई एक दूल्हा होगा. 

एएनआई के मुताबिक,आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम वापस जाकर 'इंडिया' गंठबंधन पर काम शुरू करेंगे और उम्मीदवार चयन करने का काम शुरू किया जाएगा. इसकी बैठक दिल्ली में है जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जाएंगे. हम बिहार के मुख्य इलाकों में भ्रमण करेंगे." इतना ही नहीं लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जी20 से क्या फायदा हुआ? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा होगा?

'पीएम मोदी ने देश का पैसा बर्बाद किया'

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ देश का पैसा बर्बाद किया है. देश की हालत ठीक नहीं है, गरीबी बढ़ती जा रही और महंगाई बेहिसाब है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं पीएम मोदी ने फिर से देश की जनता को छलने का काम किया है. 

बता दें, लालू यादव रविवार (10 सितंबर) को ही देवघर (Deoghar) पहुंच गए थे, जहां पहुंचकर लालू यादव सर्किट हाउस में ठहरे थे. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये यात्रा विशेष मानी जा रही है. इससे पहले 4 सितंबर को लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया था. 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर वो बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ बांके बिहारी मंदिर भी गए थे. यहां नंदी के कान में उन्होंने अपनी मन्नत भी बोली थी.

यह भी पढ़ें:-

Crown Prince India Visit: सऊदी क्राउन प्रिंस से द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले पीएम मोदी- मिलकर मानव विकास के लिए काम करेंगे