क्या मोटे लोगों में सक्सेस नहीं होता IVF, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

IVF Facts: क्या मोटे लोगों में आईवीएफ सक्सेस नहीं होता है. यह एक ऐसा सवाल है जो अक्सर सामने आता है. इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोटापा इंफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार होता है. जितना वजन कम होता है, फर्टिलिटी भी उतनी ही अच्छी होती है लेकिन आईवीएफ को लेकर यह पूरी तरह मिथ है कि मोटे लोगों में यह सक्सेस नहीं है. मोटे लोग भी बच्चे पैदा करने के लिए आईवीएफ चुन सकते हैं. आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स...   IVF क्या है आईवीएफ का पूरा नाम इनविटरो फर्टलाइजेशन होता है. इसकी जरूरत ऐसे कपल्स को पड़ती है, जो नेचुरली कंसीव नहीं कर पाते हैं. हालांकि, आईवीएफ की सक्सेस रेट कई बातों पर निर्भर है. सबसे ज्यादा एग और स्पर्म क्वालिटी जितनी बेहतर होगी, आईवीएफ सफल होने के चांसेस भी उतनी ही ज्यादा होती है.   क्या मोटापे से IVF के सक्सेस रेट पर फर्क पड़ता है एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापे से आईवीएफ के सक्सेस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि अगर वजन कम कर लिया जाए तो फर्टिलिटी बेहतर होती है. इसलिए आईवीएफ करवाने आए मोटे लोगों को 7 से 10 प्रतिशत तक वजन करने की सलाह दी जाती है. ताकि फर्टिलिटी बेहतर होकर आईवीएफ सफल हो सके.   इंफर्टिलिटी बढ़ने का क्या कारण है एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश में हर 6 में से 1 कपल इंफर्टिलिटी का शिकार है. ये आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसके पीछे एक नहीं कई कारण जिम्मेदार हैं. इसलिए कुछ आदतों को बदलने की जरूरत होती है. इंफर्टिलिटी बढ़ने के जो कारण हैं उनमें...   गलत खान-पान अनहेल्दी लाइफस्टाइल शराब और स्मोकिंग देर से शादी करना देर से बच्चा प्लान करना मेंटल स्ट्रेस   इंफर्टिलिटी से कैसे बचें हेल्दी डाइट ही करें. इसमें हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें. बाहर का जंक फूड जितना हो सके कम से कम खाएं. हेल्दी लाइफस्टाइल ही फॉलो करें. हर दिन एक्सरसाइज करें. मेंटल स्ट्रेस से खुद को दूर रहें. योगा-मेडिटेशन करें. शादी करने में लेट न करें. 30 की उम्र से पहले ही बच्चा प्लान कर लें. स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें.   ये भी पढ़ें World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे, जानें इतिहास, कैंसर के लक्षण और बचाव

क्या मोटे लोगों में सक्सेस नहीं होता IVF, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
IVF Facts: क्या मोटे लोगों में आईवीएफ सक्सेस नहीं होता है. यह एक ऐसा सवाल है जो अक्सर सामने आता है. इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोटापा इंफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार होता है. जितना वजन कम होता है, फर्टिलिटी भी उतनी ही अच्छी होती है लेकिन आईवीएफ को लेकर यह पूरी तरह मिथ है कि मोटे लोगों में यह सक्सेस नहीं है. मोटे लोग भी बच्चे पैदा करने के लिए आईवीएफ चुन सकते हैं. आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहते है एक्सपर्ट्स...
 
IVF क्या है
आईवीएफ का पूरा नाम इनविटरो फर्टलाइजेशन होता है. इसकी जरूरत ऐसे कपल्स को पड़ती है, जो नेचुरली कंसीव नहीं कर पाते हैं. हालांकि, आईवीएफ की सक्सेस रेट कई बातों पर निर्भर है. सबसे ज्यादा एग और स्पर्म क्वालिटी जितनी बेहतर होगी, आईवीएफ सफल होने के चांसेस भी उतनी ही ज्यादा होती है.
 
क्या मोटापे से IVF के सक्सेस रेट पर फर्क पड़ता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापे से आईवीएफ के सक्सेस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि अगर वजन कम कर लिया जाए तो फर्टिलिटी बेहतर होती है. इसलिए आईवीएफ करवाने आए मोटे लोगों को 7 से 10 प्रतिशत तक वजन करने की सलाह दी जाती है. ताकि फर्टिलिटी बेहतर होकर आईवीएफ सफल हो सके.
 
इंफर्टिलिटी बढ़ने का क्या कारण है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज देश में हर 6 में से 1 कपल इंफर्टिलिटी का शिकार है. ये आकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसके पीछे एक नहीं कई कारण जिम्मेदार हैं. इसलिए कुछ आदतों को बदलने की जरूरत होती है. इंफर्टिलिटी बढ़ने के जो कारण हैं उनमें...
 
  • गलत खान-पान
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल
  • शराब और स्मोकिंग
  • देर से शादी करना
  • देर से बच्चा प्लान करना
  • मेंटल स्ट्रेस
 
इंफर्टिलिटी से कैसे बचें
हेल्दी डाइट ही करें. इसमें हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें.
बाहर का जंक फूड जितना हो सके कम से कम खाएं.
हेल्दी लाइफस्टाइल ही फॉलो करें.
हर दिन एक्सरसाइज करें.
मेंटल स्ट्रेस से खुद को दूर रहें. योगा-मेडिटेशन करें.
शादी करने में लेट न करें.
30 की उम्र से पहले ही बच्चा प्लान कर लें.
स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें.