Deprecated: Return type of LayerShifter\TLDExtract\Result::offsetExists($offset) should either be compatible with ArrayAccess::offsetExists(mixed $offset): bool, or the #[\ReturnTypeWillChange] attribute should be used to temporarily suppress the notice in /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/third_party/domain-parser/layershifter/tld-extract/src/Result.php on line 189
Deprecated: Return type of LayerShifter\TLDExtract\Result::offsetGet($offset) should either be compatible with ArrayAccess::offsetGet(mixed $offset): mixed, or the #[\ReturnTypeWillChange] attribute should be used to temporarily suppress the notice in /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/third_party/domain-parser/layershifter/tld-extract/src/Result.php on line 203
Deprecated: Return type of LayerShifter\TLDExtract\Result::offsetSet($offset, $value) should either be compatible with ArrayAccess::offsetSet(mixed $offset, mixed $value): void, or the #[\ReturnTypeWillChange] attribute should be used to temporarily suppress the notice in /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/third_party/domain-parser/layershifter/tld-extract/src/Result.php on line 251
Deprecated: Return type of LayerShifter\TLDExtract\Result::offsetUnset($offset) should either be compatible with ArrayAccess::offsetUnset(mixed $offset): void, or the #[\ReturnTypeWillChange] attribute should be used to temporarily suppress the notice in /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/third_party/domain-parser/layershifter/tld-extract/src/Result.php on line 267
A PHP Error was encountered
Severity: 8192
Message: Creation of dynamic property CI_DB_mysqli_driver::$failover is deprecated
Filename: database/DB_driver.php
Line Number: 371
Backtrace:
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/config/config.php
Line: 338
Function: DB
ज्यादा उम्र में मां बनने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनाई थी ये तकनीक, जानिए इसके बारे में

Priyanka Chopra Opt Egg Freezing: मां (Mother)बनना एक महिला के लिए काफी सुखद अहसास के रूप में माना जाता है. परिवार को पूरा करने के लिए घर में एक नन्हे सदस्य को लाने की जिम्मेदारी मां पर होती है. बात नए जमाने की करें तो करियर को लेकर सजग औरतें आजकल देर से मां बनना प्रेफर करती है. ऐसे में विज्ञान में ऐसी कई तकनीकें आ गई हैं जिनके जरिए महिलाएं ज्यादा उम्र में भी मां बनने का सपना पूरा कर सकती हैं. इन्हीं में से एक तकनीक है एग फ्रीजिंग तकनीक. आपको बता दें कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra)ने भी ज्यादा उम्र में मां बनने के लिए एग फ्रीजिंग करवाई थी और इसी तकनीक के जरिए वो मां बन पाईं. चलिए आपको बताते हैं कि एग फ्रीजिंग (egg freezing)क्या है और इस दौरान क्या होता है.
क्या है एग रिट्रीवल प्रोसेस
एग फ्रीजिंग वो तकनीक है जिसमें महिलाएं पहले ही अपने एग को रिट्रीवल प्रोसेस के जरिए फ्रीज करवा देती हैं और करियर बनाने के बाद बड़ी उम्र में भी वो उन्हीं एग्स के जरिए मां बन पाती हैं. इसकी बाकायदा एक मेडिकल प्रोसेस होती है. इसके लिए प्रोसेस से पहले महिला को आठ से दस इंजेक्शन लगाने होते हैं. इसके बाद एनेस्थीसिया लेकर प्रोसेस शुरू की जाती है. इस प्रोसेस में एक पतली सी सुई को योनि मार्ग के जरिए अंदर डाला जाता है कई फॉलिकल्स बाहर निकाल लिए जाते हैं. इसके लिए बाकायदा अल्ट्रासाउंड की गाइडेंस चलती है. इस दौरान एग्स रिट्राइव कर लिए जाते हैं यानी महिला के शरीर से एग्स निकाल लिए जाते हैं औऱ उनको फ्रीज कर दिया जाता है. इसके बाद कई सालों बाद भी इन एग्स की बदौलत महिला मां बन सकती है.
एग रिट्रीवल प्रोसेस
एग रिट्रीवल को लेकर कई महिलाओं में इस बात की चिंता होती है कि ये प्रोसेस दुखदायी होती है और इसमें काफी दर्द होता है. इस संबंध में हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस प्रोसेस में दर्द नहीं होता क्योंकि एनेस्थीसिया दिया जाता है. इस दौरान कोई टांका या सर्जरी की भी जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि एग रिट्रीवल प्रोसेस के बाद महिला को कुछ खास सावधानियां रखने की सलाह दी जाती है. जैसे एग रिट्रीवल के छह से आठ हफ्ते तक आराम करना है, कोई भारी सामान नहीं उठाना चाहिए. इस दौरान दौड़ने या कूदने या एरोबिक की सलाह भी नहीं दी जाती है. एग रिट्रीवल के बाद महिला को तेजी से कोई एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. सेक्सुअल एक्टिविटी या फिर वेजाइनल क्रीम आदि का प्रयोग ना करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए और आराम पर ध्यान देना चाहिए.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें
न्यू ईयर पर होटल हो गए महंगे तो यहां करें होम स्टे बुकिंग, सस्ते में मस्त जुगाड़
खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स ????