दरवाजे खुले रहने पर भी घर में नहीं घुसेंगे मच्छर, रोज कर लें बस ये एक काम
Home Remedies to Keep Mosquitoes Away : बरसात का मौसम चला गया है और सर्दियां आने वाली हैं लेकिन मच्छरों का आतंक कम नहीं हुआ है. दिन-दोपहर, शाम या रात में खिड़की-दरवाजे खोलते ही
बरसात का मौसम चला गया है और सर्दियां आने वाली हैं लेकिन मच्छरों का आतंक कम नहीं हुआ है. दिन-दोपहर, शाम या रात में खिड़की-दरवाजे खोलते ही मच्छर पूरी टोली के साथ धीरे से घर में चले आते हैं और मौका पाते ही हमला शुरू कर देते हैं.
मच्छर घर के सदस्यों को काट-काटकर उनका बुरा हाल कर देते हैं. ऐसे में मच्छरों से बचाव जरूरी है, वरना कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. आज हम आपको एक ऐसा इफेक्टिव तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे करते ही घर के दरवाजे खुले रहने पर भी मच्छर नहीं घुस पाएंगे. इससे आप और आपकी फैमिली भी मच्छरों से सेफ रहेगी.
तुलसी के पौधे लगाएं
तुलसी का पौधा मच्छरों को घर में आने नहीं देता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं, जिससे मच्छर दूर ही रहते हैं. इन पौधों की एक खास बात ये है कि इनकी सुगंध से मच्छर कोसों दूर भी रहते हैं. इस पौधे को अपने घर के बाहर, दरवाजों के पास या खिड़कियों के आसपास रख सकते हैं. अगर मच्छर काट भी ले रहे हैं तो इसके बाद भी तुलसी फायदेमंद होती है. इसके लिए आपको बस तुलसी का पौधा अपने घर के आसपास लगाना होगा.
तुलसी के पौधे के फायदे
मच्छरों को घर में आने से रोकता है
हवा को शुद्ध करता है
घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है
तनाव और चिंता को कम करता है
तुलसी के पौधे को लगाने के तरीके
1. तुलसी के पौधे को अपने घर के आसपास लगाएं
2. तुलसी के पौधे को पानी दें और धूप दें.
3. तुलसी के पौधे को नियमित तौर से काटें और साफ करें
मच्छरों को घर से दूर रखने के तरीके
1. नीम के पत्तों में भी मच्छरों को घर में आने से रोकने के गुण होते हैं. इसके लिए नीम के पत्तों को घर के दरवाजों और खिड़कियों पर रखना होता है.
2. लवेंडर का तेल मच्छरों को घर में आने से रोकने में मदद करता है. इस तेल अपने घर के आसपास स्प्रे करें.
3. किटोन मच्छरों को घर से दूर रखता है. इस तेल को घर के दरवाजों और खिड़कियों पर रखना होगा.