'देश के रियल हीरोज के लिए आए हैं'...'ढेर सारा प्यार...' दीपिका पादुकोण से लेकर उर्वशी रौतेला तक, मुंबई पुलिस को सेलेब्स ने यूं कहा 'थैंक्यू'

Umang Police Show 2023: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 24 दिसंबर को उमंग पुलिस शो का आयोजन किया गया था. ये इवेंट मुंबई पुलिस के सम्मान में था. ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने इस इवेंट में शिरकत की. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सेलेब्स ने शो की शोभा बढ़ाई. वहीं दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर और तमन्ना भाटिया ने भी इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया. मुंबई पुलिस के लिए रखे इस शो के दौरान कई सेलेब्स ने राज्य की सुरक्षा और उनकी मेहनत के लिए उन्हें थैंक्यू कहा. इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, पलक तिवारी और विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है. दीपिका पादुकोण ने कहा- 'वे हमारे लिए अरसे से बहुत कुछ करते आ रहे हैं. मुझे लगता है ये एक दिन है उनके लिए सेलिब्रेट करने का. मुझे खुशी है कि मैं यहां हूं.'           View this post on Instagram                       A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) विक्की कौशल ने बताया 'रियल हीरो'एक्टर विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस को रियल हीरो बताया. उन्होंने कहा- 'बड़ा अच्छा लगता है, देश के रियल हीरोज के लिए आए हैं हम और आप जानते हैं वे हमेशा हमारे लिए खड़े होते हैं तो आज की रात हमारी बारी है उनके लिए खड़े होने की.' वहीं उर्वशी रौतेला ने कहा- 'ढेर सारा प्यार...आभार... जिस तरह से वे हम सभी को, आपको, मुझे जो लोग मुंबईकर हैं मुंबई में रहते हैं उनको इतनी शानदार सिक्योरिटी देते हैं.' पलक तिवारी ने कही ये बातएक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी उमंग पुलिस शो में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने ने भी मुंबई पुलिस को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे ये मौका मिला है कि हम उन्हें बदले में सम्मान दे सकें.' एक्टर शरद केल्कर ने मुंबई पुलिस को लेकर कहा- 'वो हमारे लिए मेहनत करते हैं और आज हम उनके लिए यहां हैं.' ये भी पढ़ें: प्रिंयका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी ने की घुड़सवारी, खुशी से फूले नहीं समाई एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

'देश के रियल हीरोज के लिए आए हैं'...'ढेर सारा प्यार...' दीपिका पादुकोण से लेकर उर्वशी रौतेला तक, मुंबई पुलिस को सेलेब्स ने यूं कहा 'थैंक्यू'

Umang Police Show 2023: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 24 दिसंबर को उमंग पुलिस शो का आयोजन किया गया था. ये इवेंट मुंबई पुलिस के सम्मान में था. ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने इस इवेंट में शिरकत की. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सेलेब्स ने शो की शोभा बढ़ाई. वहीं दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला, मृणाल ठाकुर और तमन्ना भाटिया ने भी इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगाया.

मुंबई पुलिस के लिए रखे इस शो के दौरान कई सेलेब्स ने राज्य की सुरक्षा और उनकी मेहनत के लिए उन्हें थैंक्यू कहा. इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, पलक तिवारी और विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है. दीपिका पादुकोण ने कहा- 'वे हमारे लिए अरसे से बहुत कुछ करते आ रहे हैं. मुझे लगता है ये एक दिन है उनके लिए सेलिब्रेट करने का. मुझे खुशी है कि मैं यहां हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विक्की कौशल ने बताया 'रियल हीरो'
एक्टर विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस को रियल हीरो बताया. उन्होंने कहा- 'बड़ा अच्छा लगता है, देश के रियल हीरोज के लिए आए हैं हम और आप जानते हैं वे हमेशा हमारे लिए खड़े होते हैं तो आज की रात हमारी बारी है उनके लिए खड़े होने की.' वहीं उर्वशी रौतेला ने कहा- 'ढेर सारा प्यार...आभार... जिस तरह से वे हम सभी को, आपको, मुझे जो लोग मुंबईकर हैं मुंबई में रहते हैं उनको इतनी शानदार सिक्योरिटी देते हैं.'

पलक तिवारी ने कही ये बात
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी उमंग पुलिस शो में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने ने भी मुंबई पुलिस को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे ये मौका मिला है कि हम उन्हें बदले में सम्मान दे सकें.' एक्टर शरद केल्कर ने मुंबई पुलिस को लेकर कहा- 'वो हमारे लिए मेहनत करते हैं और आज हम उनके लिए यहां हैं.'

ये भी पढ़ें: प्रिंयका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी ने की घुड़सवारी, खुशी से फूले नहीं समाई एक्ट्रेस ने दिखाई झलक