विलेन नहीं रोमांटिक है 'अबरार हक'... 'एनिमल' में अपने किरदार को लेकर बोले Bobby Deol

Animal: संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनाघरों में धमाल मचाया हुआ है. फिल्म में बॉबी देओल के खूंखार किरदार  'अबरार हक' ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. इसी के साथ बॉबी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि फिल्म में बॉबी का रोल छोटा है और वे एक शब्द भी नहीं बोलते हैं लेकिन अपने एक्सप्रेशन से ही वे सारी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं. एनिमल को मिल रही ग्रैंड सक्सेस के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में खुलकर बात. बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अपने किरदार के बारे क्या कहा? हाल ही में, बॉबी देओल ने एजेंडा आजतक 2023 के दूसरे दिन का एक सेशन अटेंड किया था. इवेंट के दौरान, एक्टर ने फिल्म एनिमल में अपने किरदार 'अबरार हक' के बारे में बात की. बॉबी देओल ने कहा, "मैंने अपने किरदार को एक विलेन के रूप में नहीं सोचा था. मैंने अपने किरदार को एक बच्चे के रूप में देखा था जो अपने दादा को आत्महत्या करते देखकर सदमे में चला जाता है, इसलिए उसकी आवाज चली गई. वह अपने दादा की मौत का बदला लेने की कसम खाता है. वह बहुत फैमिली ओरिएंटेड है. " बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अपने किरदार को बताया रोमांटिकबॉबी ने बताया कि ने ‘एनिमल’ में उनका किरदार भी रोमांटिक है. यह उल्लेख करते हुए कि 'अबरार हक' अपनी जान दे सकता है और अपने परिवार के लिए किसी की भी जान ले सकता है. बॉबी ने कहा,"वह रोमांटिक भी है, उसकी तीन पत्नियां हैं. वह अपने परिवार के लिए हत्या कर सकता है और मरवा भी सकता है. इस फिल्म के पात्र.. उनके अंदर का जानवर जाग गया है. वे सभी एनिमल की तरह हैं. इसीलिए वहां हिंसा है." बॉबी ने आगे कहा, "यह एक फैमिली ड्रामा है, एक बाप-बेटे की स्टोरी है, और फैमिली ओरिएंटेड रिलेशनशिप पर है. यह एक समाज में क्या होता है इसका रिफ्लेक्शन है. यकीनन, इस तरह का एक्शन विजुअली क्रिएट किया गया है ताकि लोग इसमें इंटरेस्ट लें लेकिन उस तरह का एक्शन, वह हमारे समाज में तरह-तरह की हिंसा मौजूद है."             View this post on Instagram                       A post shared by Animal The Film (@animalthefilm) फैमिली ड्रामा है ‘एनिमल’बॉबी ने आगे कहा, "यह एक फैमिली ड्रामा है, एक बाप-बेटे की स्टोरी है, और फैमिली ओरिएंटेड रिलेशनशिप पर है. यह एक समाज में क्या होता है इसका रिफ्लेक्शन है. यकीनन, इस तरह का एक्शन विजुअली क्रिएट किया गया है ताकि लोग इसमें इंटरेस्ट लें लेकिन उस तरह का एक्शन  है  वैसी हमारे समाज में तरह-तरह की हिंसा मौजूद है." ‘एनिमल’बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है तूफानबता दें कि ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है. घरेलू बाजार में ये फिल्म रिलीज के 14 दिनों  में 476.84 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 772.33 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.   यह भी पढ़ें: Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं? जानिए- भारत में कब से शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग?

विलेन नहीं रोमांटिक है 'अबरार हक'... 'एनिमल' में अपने  किरदार को लेकर बोले Bobby Deol

Animal: संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनाघरों में धमाल मचाया हुआ है. फिल्म में बॉबी देओल के खूंखार किरदार  'अबरार हक' ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. इसी के साथ बॉबी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि फिल्म में बॉबी का रोल छोटा है और वे एक शब्द भी नहीं बोलते हैं लेकिन अपने एक्सप्रेशन से ही वे सारी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं. एनिमल को मिल रही ग्रैंड सक्सेस के बीच बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में अपने रोल के बारे में खुलकर बात.

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अपने किरदार के बारे क्या कहा?
हाल ही में, बॉबी देओल ने एजेंडा आजतक 2023 के दूसरे दिन का एक सेशन अटेंड किया था. इवेंट के दौरान, एक्टर ने फिल्म एनिमल में अपने किरदार 'अबरार हक' के बारे में बात की. बॉबी देओल ने कहा, "मैंने अपने किरदार को एक विलेन के रूप में नहीं सोचा था. मैंने अपने किरदार को एक बच्चे के रूप में देखा था जो अपने दादा को आत्महत्या करते देखकर सदमे में चला जाता है, इसलिए उसकी आवाज चली गई. वह अपने दादा की मौत का बदला लेने की कसम खाता है. वह बहुत फैमिली ओरिएंटेड है. "

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ में अपने किरदार को बताया रोमांटिक
बॉबी ने बताया कि ने ‘एनिमल’ में उनका किरदार भी रोमांटिक है. यह उल्लेख करते हुए कि 'अबरार हक' अपनी जान दे सकता है और अपने परिवार के लिए किसी की भी जान ले सकता है. बॉबी ने कहा,"वह रोमांटिक भी है, उसकी तीन पत्नियां हैं. वह अपने परिवार के लिए हत्या कर सकता है और मरवा भी सकता है. इस फिल्म के पात्र.. उनके अंदर का जानवर जाग गया है. वे सभी एनिमल की तरह हैं. इसीलिए वहां हिंसा है."

बॉबी ने आगे कहा, "यह एक फैमिली ड्रामा है, एक बाप-बेटे की स्टोरी है, और फैमिली ओरिएंटेड रिलेशनशिप पर है. यह एक समाज में क्या होता है इसका रिफ्लेक्शन है. यकीनन, इस तरह का एक्शन विजुअली क्रिएट किया गया है ताकि लोग इसमें इंटरेस्ट लें लेकिन उस तरह का एक्शन, वह हमारे समाज में तरह-तरह की हिंसा मौजूद है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Animal The Film (@animalthefilm)

फैमिली ड्रामा है ‘एनिमल’
बॉबी ने आगे कहा, "यह एक फैमिली ड्रामा है, एक बाप-बेटे की स्टोरी है, और फैमिली ओरिएंटेड रिलेशनशिप पर है. यह एक समाज में क्या होता है इसका रिफ्लेक्शन है. यकीनन, इस तरह का एक्शन विजुअली क्रिएट किया गया है ताकि लोग इसमें इंटरेस्ट लें लेकिन उस तरह का एक्शन  है  वैसी हमारे समाज में तरह-तरह की हिंसा मौजूद है."

‘एनिमल’बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है तूफान
बता दें कि ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है. घरेलू बाजार में ये फिल्म रिलीज के 14 दिनों  में 476.84 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 772.33 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

 

यह भी पढ़ें: Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं? जानिए- भारत में कब से शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग?