पीरियड्स में आपको भी होता है बहुत दर्द तो, सुबह उठने के साथ ही कर लें ये काम
महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान कमर दर्द, पेट दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर वे सुबह उठने के बाद ही कुछ घरेलू उपचार आजमाएं लें तो इस समस्या से आराम मिल जाएगा.
महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान कमर दर्द, पेट दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर वे सुबह उठने के बाद ही कुछ घरेलू उपचार आजमाएं लें तो इस समस्या से आराम मिल जाएगा.
सुबह उठकर गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे पेट और कमर के दर्द में आराम मिलता है.
पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द, मूड स्विंग और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किशमिश और केसर वाला पानी बहुत ही लाभदायक साबित होता है. रात में 4 किशमिश और दो केसर के धागे भींगो कर सुबह उसका पानी पी लें. इससे पूरे दिन पेट में दर्द नहीं होगा .