पोस्टमार्टम में अलग-अलग दावे, कितने थे आरोपी...कोलकाता रेप-मर्डर केस में सवालों में पुलिस की थ्योरी

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना से डॉक्टरों में जबरदस्त आक्रोश है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर कॉलेज

पोस्टमार्टम में अलग-अलग दावे, कितने थे आरोपी...कोलकाता रेप-मर्डर केस में सवालों में पुलिस की थ्योरी

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटना से डॉक्टरों में जबरदस्त आक्रोश है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में 14 अगस्त को अस्पताल में तोड़फोड़ करने को लेकर ममता सरकार से सवाल किए. 

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार से कहा है कि अस्पताल बंद कर दो, सारे मरीज कम से कम सुरक्षित रहेंगे. कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब भीड़ अस्पताल में पहुंची तब आप क्या कर रहे थे. इसपर सरकार ने कहा कि भीड़ को लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी. 

कुछ सवाल जिनके जवाब अब भी बाकी

14 अगस्त को 7 हजार लोगों की भीड़ ने अस्पताल पर हमला क्यों किया इसे लेकर अब तक कोई बात सामने नहीं आई है. इसके अलावा पीड़िता के साथ रेप में कितने लोग शामिल थे इसे लेकर भी संदेह है. क्योंकि पुलिस, सरकार, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तीनों अलग-अलग कहानियां बयां कर रहे हैं. इस बीच कई सवाल उठ रहे हैं कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ ये घटना होने के बाद भी अब तक उस अस्पताल के सेमिनार हॉल को सील क्यों नहीं किया गया? 

मृतका के परिवार वालों ने इस वारदात में कुछ और लोगों के शामिल होने का शक जताया है. परिवार ने कहा कि इसमें सहकर्मी भी शामिल हो सकते हैं. शक की सूई उस फूड डिलीवरी ब्वॉय भर भी है जिसने आखिरी बार पीड़िता और उनके दोस्तों को खाना डिलीवर किया था. 

पीड़िता का पेल्विक गर्डल टूटा हुआ था, डॉक्टरों की माने तो ऐसा रेप की स्थिति में नहीं होता है. पेल्विक गर्डल का टूटना भी इस बात की ग्वाही देता है कि अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल थे.

क्या कहती हैं पीड़िता की पोस्टमोर्टम रिपोर्ट?

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला डॉक्टर की मौत का समय सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच का है. पीड़िता के निचले और ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित शरीर पर बाहरी चोटें थीं. उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके अगले भाग पर खून जमने की भी जानकारी दी गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़िता के मुंह को बंद कर दिया गया था और उसका सिर दीवार से सटा दिया गया था, ताकि वह मदद के लिए चीख-पुकार नहीं मचा पाए. 

उसके चेहरे पर चश्मे का शीशा धंस चुका था, जिससे साबित होता है कि उसके चेहरे पर बार-बार मारा गया. पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कई बार पेनिट्रेशन होने के आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा है कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से 150 ग्राम लिक्विड निकला है जो कई लोगों के रेप करने का सबूत देता है.