राज्य स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में दमोह के हर्ष अग्रवाल प्रथम
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (पुरानी विधान सभा) में स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्ष
लोक शिक्षण आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने विजेताओं को किया पुरूस्कृत
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (पुरानी विधान सभा) में स्टार्स प्रोजेक्ट अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रदर्शनी में दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र हर्ष अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी में हर्ष ने हाइवे लाइट का मॉडल प्रदर्शित किया था। इस उपलब्धि के लिए आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने प्रथम पुरूस्कार की राशि रूपये 21,000/- हर्ष अ्रवाल को प्रदान की। इस अवसर पर आयुक्त लोक शिक्षण ने कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्टार्स परियोजना के तहत इस तरह की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनके अंदर उद्यमशीलता की भावना पैदा करने और Entrepreneurial Skills को डेवलप करने के लिये इस कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा मॉडल्स के माध्यम से अपनी नवाचारी व्यवसायिक सोच को प्रदर्शित किया है।
उल्लेखनीय है कि, प्रथमत: आयोजित इस कौशल प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का त्रि स्तरीय आयोजन विद्यालय, जि़ला और राज्य पर किया गया है। जिसके अंतर्गत 15 जुलाई को वर्ल्ड यूथ स्किल डे के दिन विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में चयनित मॉडल को अगस्त माह में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिये प्रत्येक जिले से 02 चयनित मॉडल भोपाल आये थे। राज्य स्तर पर प्रथम पुरुस्कार स्वरूप राशि 21000/- द्वितीय पुरुस्कार स्वरूप राशि ₹11000/- एवं तृतीय पुरुस्कार के लिये राशि ₹5100/- प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 2100/- रूपये के तीन सांत्वना पुरूस्कार भी प्रदान किए गए। यहां आये सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा।
इस अवसर पर समग्र शिक्षा (सैकण्डरी प्रभाग) की अपर मिशन संचालक श्रीमती सेंतिया ने कहा कि, आयोजन को सिर्फ एक प्रदर्शनी के रूप में न देखा जाये बल्कि इसे बेरोजगारी को दूर करने के लिये, उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिये और किसी भी कार्य को कैसे अच्छे से किया जा सकता है यह समझ विकसित करने के लिये किया गया है। समग्र शिक्षा के तहत विभाग के द्वारा प्रदेश के हाई एवं हायरसैकण्डरी विद्यालयों में इनफरमेशन टेक्नोलॉजी, इलैक्ट्रानिक एण्ड कम्युनिकेशन, रिटेल, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, कृषि, मीडिया इंटरटेंमेंट प्लबिंग जैसे विभिन्न 14 ट्रेडस में व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों ने इन्हीं विषयों पर आधारित मॉडलस का निर्माण किया है।
इन्हें मिले पुरूस्कार
प्रथम पुरूस्कार - श्री हर्ष अग्रवाल, 21,000/- मॉडल - हाइवे लाइट्स, कक्षा- 10, स्कूल - शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, दमोह
द्वितीय पुरूस्कार - श्री भविष्य राठौर, 11,000/- मॉडल - एकीकृत कृषि, कक्षा- 10, स्कूल - शासकीय उ.मा. विद्यालय झाकनवाडा पैटलावद, झाबुआ
-2
तृतीय पुरूस्कार - श्री दीपेश चक्रवर्ती , 11,000/- मॉडल - टॉक जीपीटी (सर्च इंजन), कक्षा- 10, स्कूल - शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैंकट नं. 1, सतना
सांत्वना पुरूस्कार - कु. अंशिका चौहान, 2100/- मॉडल -लैंड माइंस, कक्षा- 10, स्कूल - शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नं. 1, धार
सांत्वना पुरूस्कार - श्री अर्जन केवट, 2100/- मॉडल - इलैक्ट्रानिक टेक्टर, कक्षा- 12, स्कूल - शासकीय उ.मा. विद्यालय मसूदपुर, विदिशा
सांत्वना पुरूस्कार - श्री शिवांश प्रजापति, 2100/- मॉडल -एकीकृत कृषि, कक्षा- 12, स्कूल - शासकीय उ.मा. विद्यालय राघव कृषि बोहनी, नरसिंहपुर
कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अपर संचालक श्री राजीव तोमर, व्यवसायिक शिक्षा के समन्वयक श्री जीतेन्द्र सोमकुंवर, भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी और प्रदेश के प्रत्येक जिले से आये प्रतिभागी विद्यार्थी, शिक्षक, वोकेशनल टैनिंग समन्वयक गण तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्तिथ थे। पुरूस्कार समारोह का संचालन व्यवसायिक शिक्षा प्रकोष्ट डॉ. मीनी मेहरा ने किया तथा आभार श्री जीतेन्द्र सोमकुंवर ने व्यक्त किया।