वन मंत्री डॉ. शाह ने वन्यप्राणी वन संरक्षण सप्ताह दी शुभकामनाएँ
वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने वन संरक्षण सप्ताह 2023 के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों एवं क्षेत्र की जैव विविधिता
एक से सात अक्टूबर तक मनाया जायेगा वन संरक्षण सप्ताह
वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने वन संरक्षण सप्ताह 2023 के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों एवं क्षेत्र की जैव विविधिता के सन्दर्भ में मध्यप्रदेश संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। सुदूर देशों से पर्यटक मध्यप्रदेश के वनों एवं वन्यप्राणी धरोहर विशेषकर बाघों के दर्शन करने आते है। वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण एवं प्रबंधन की विधा में विगत दशकों में प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, और सम्पूर्ण विश्व में लोहा मनवाया है।
डॉ. शाह ने कहा कि वनों की प्रकृति में महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य का अस्तित्व भी वन्य प्राणयों के संरक्षण से प्रत्यक्ष जुड़ा हुआ है। जल जंगल पहाणी एवं मनुष्य एक दूसरे से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। मनुष्य का तो सम्पूर्ण जीवन ही इसी पर निर्भर है। पिछले कुछ दशकों से मानवीय व्यवधान व विकास की वजह से प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। वन्य प्राणियों के संरक्षण में राज्य शासन के साथ प्रदेश के समस्त नागरिकों का वन्य प्राणी संरक्षण में जागरुक होना अवश्यक है। जन-सामान्य के बीच वन्यप्राणी संरक्षण के इसी महत्व को प्रसारित करने के उद्देश्य से हम अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह कोणी सप्ताह के रूप में मनाते है।
डॉ. विजय शाह ने कहा कि वन्य प्राणियों एवं वन संरक्षता को बनाये रखने के लिये आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जन-समान्य में जागरूकता पैदा करने के लिये प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह को वन्य प्राणी सप्ताह के रूप में मनाते है। हम सब वन्य-प्राणी सप्ताह के अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम प्रदेश की जैवविविधता के संरक्षण व संवर्धन के लिये समर्पित रहेगे। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 2023 के अवसर पर मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकानाएं