विराट ने किया वीडियो कॉल तो फैंस बोले- मंधाना क्वीन है...RCB के चैंपियन बनने पर देखें मज़ेदार रिएक्शंस

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वह कर दिखाया है जो IPL 2024 में आरसीबी की टीम पिछले 16 सालों से नहीं कर पाई थी. पहले गेंदबाजी में सोफी मौलिन्यू ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को झटका दिया, वहीं श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट चटकाते हुए दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी. वहीं आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना, सोफी डेविन और एलिस पैरी ने भी बहुत शानदार पारी खेलते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया है. वहीं मैच का विनिंग शॉट रिचा घोष के बल्ले से आया, जहां उन्होंने चौका लगाकर आधिकारिक रूप से आरसीबी फ्रैंचाइज़ी को पहली बार चैंपियन बना दिया है. सोशल मीडिया पर आरसीबी के फैंस इस जीत से गदगद हैं. RCB के चैंपियन बनने से फैंस में खुशी का माहौल RCB पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने लीग स्टेज की चुनौतियों को पार किया, उसके बाद एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद कर पहली बार ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है. WPL 2024 सीजन के दौरान विशेष रूप से एलिस पेरी ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 347 रन बनाए, जो WPL सीजन 2 में सबसे ज्यादा रहे.      That "FIRST EVER" feeling ????????: JioCinema pic.twitter.com/f88BJmQi7p — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 17, 2024 VIRAT KOHLI ON VIDEO CALL...!!!- Congratulating all the RCB Players. pic.twitter.com/vbJ0JCVi6Z — Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2024 THE WINNING SELFIE BY RCB. ???? pic.twitter.com/btKYVW2t2Z — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 17, 2024 THE GREATEST MOMENT IN HISTORY. ????RCB HAVE FINALLY LIFTED THE TROPHY. ????????pic.twitter.com/0s7XVxhm3o — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 17, 2024 “A man’s got to do what a man got to do. A woman must do what he can’t.” #RCB #WPL2024 EE Sala Cup Namde!!! pic.twitter.com/66HNbid9ZW — WabiSabi (@Geeky_Foodie) March 17, 2024 SMRITI MANDHANA BECOMES THE FIRST RCB CAPTAIN TO WIN A TROPHY ???? pic.twitter.com/FbfyqeBFfA — Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2024 SMRITI MANDHANA SIGNING ON THE CAMERA.- The first RCB skipper to bring the glory. ???? pic.twitter.com/hdCpHRtIVR — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 17, 2024 What it means ???? pic.twitter.com/fQE3giylNJ — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 17, 2024 Virat kohli story for rcb team #WPLFinal #RCBvDC rcb rcb finally pic.twitter.com/rB4ZqEQpWa — cricketforu (@dontcrymanty) March 17, 2024 Heartiest congratulations to the RCB Women’s Team for winning the WPL. It would be a fantastic double if the RCB Men’s Team won the IPL which is long overdue. Good Luck. — Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 17, 2024

विराट ने किया वीडियो कॉल तो फैंस बोले- मंधाना क्वीन है...RCB के चैंपियन बनने पर देखें मज़ेदार रिएक्शंस

WPL 2024 Final: महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वह कर दिखाया है जो IPL 2024 में आरसीबी की टीम पिछले 16 सालों से नहीं कर पाई थी. पहले गेंदबाजी में सोफी मौलिन्यू ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को झटका दिया, वहीं श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट चटकाते हुए दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी थी. वहीं आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना, सोफी डेविन और एलिस पैरी ने भी बहुत शानदार पारी खेलते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया है. वहीं मैच का विनिंग शॉट रिचा घोष के बल्ले से आया, जहां उन्होंने चौका लगाकर आधिकारिक रूप से आरसीबी फ्रैंचाइज़ी को पहली बार चैंपियन बना दिया है. सोशल मीडिया पर आरसीबी के फैंस इस जीत से गदगद हैं.

RCB के चैंपियन बनने से फैंस में खुशी का माहौल

RCB पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने लीग स्टेज की चुनौतियों को पार किया, उसके बाद एलिमिनेटर में जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद कर पहली बार ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है. WPL 2024 सीजन के दौरान विशेष रूप से एलिस पेरी ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 347 रन बनाए, जो WPL सीजन 2 में सबसे ज्यादा रहे.