सीतापुर: सियासी मंथन आज, मंत्रियों संग राजस्थान के सीएम रहेंगे मौजूद, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

सीतापुर जिले के एक निजी रिजॉर्ट में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक होगी। इसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों संग क्षेत्र विस्तारक, लोकसभा संयोजक, क्लस्टर इंचार्ज, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सीतापुर पहुंचे और नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद हैं। 

मुख्यमंत्री ने मंदिर में मुख्य विग्रह का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान धर्मगुरुओं और आचार्यों ने उनका स्वागत किया। यहां दर्शन पूजन के बाद वह एक निजी रिजॉर्ट में चले जाएंगे। जहां भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों संग क्षेत्र विस्तारक, लोकसभा संयोजक, क्लस्टर इंचार्ज, जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आने की भी संभावना है।