सर्दियों में कम पिएंगे पानी तो हो जाएंगे बीमार, जानें खुद को Dehydration से कैसे बचाएं

Winter Dehydration : ज्यादातर लोग सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं. इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हं. दरअसल, शरीर को सर्दियों में भी गर्मी के दिनों की तरह की पानी चाहिए होता है. ऐसे में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन (Winter Dehydration) की गंभीर समस्या हो सकती है. इसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ठंड के मौसम में पानी की कमी के नुकसान और इससे बचने के उपाय...   सर्दियों में शरीर में क्यों होती है पानी की कमी 1. कम पानी पीने की इच्छा 2. हवा में रूखापन होना 3. घर के अंदर गर्मी का बढ़ना 4.  चाय-कॉफी या कैफीन वाले डिंक्स का ज्यादा सेवन   शरीर में पानी की कमी को कैसे समझें 1. अचानक से तेज प्यास लगना 2. ड्राई स्किन 3. सिरदर्द 4. थकान   सर्दियों में पानी की कमी के गंभीर लक्षण 1. यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन  2.  किडनी स्टोन्स 3. इम्यून सिस्टम का कमजोर होना   सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें 1. पानी पीना बिल्कुल भी कम न करें. थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. 2. अपने साथ पानी की एक बोतल रखें, ताकि समय-समय पर उसे पीते रहें. 3. सर्दियों में गर्माहट के लिए बार-बार चाय-कॉफी पीने से शरीर में पानी का लेवल कम होता है, ऐसे में चाय-कॉफी की बजाय हर्बल टी, काढ़ा और सूप जैसी चीजें ले.   शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा के फायदे सर्दियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है। जब हम सही मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर के हर हिस्से तक पोषक तत्व आसानी से पहुंचता है. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और डिहाइड्रेशन की वजह से कई तरह की परेशानियों से शरीर बच जाता है. इसलिए सर्दियों में कभी भी पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए.   Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.   ये भी पढ़ें डिलीवरी के बाद कभी न करें ये गलतियां उम्र भर के लिए बढ़ जाती है परेशानी   खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स ????  

सर्दियों में कम पिएंगे पानी तो हो जाएंगे बीमार, जानें खुद को Dehydration से कैसे बचाएं
Winter Dehydration : ज्यादातर लोग सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं. इससे सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हं. दरअसल, शरीर को सर्दियों में भी गर्मी के दिनों की तरह की पानी चाहिए होता है. ऐसे में अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन (Winter Dehydration) की गंभीर समस्या हो सकती है. इसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ठंड के मौसम में पानी की कमी के नुकसान और इससे बचने के उपाय...
 
सर्दियों में शरीर में क्यों होती है पानी की कमी
1. कम पानी पीने की इच्छा
2. हवा में रूखापन होना
3. घर के अंदर गर्मी का बढ़ना
4.  चाय-कॉफी या कैफीन वाले डिंक्स का ज्यादा सेवन
 
शरीर में पानी की कमी को कैसे समझें
1. अचानक से तेज प्यास लगना
2. ड्राई स्किन
3. सिरदर्द
4. थकान
 
सर्दियों में पानी की कमी के गंभीर लक्षण
1. यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन 
2.  किडनी स्टोन्स
3. इम्यून सिस्टम का कमजोर होना
 
सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें
1. पानी पीना बिल्कुल भी कम न करें. थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.
2. अपने साथ पानी की एक बोतल रखें, ताकि समय-समय पर उसे पीते रहें.
3. सर्दियों में गर्माहट के लिए बार-बार चाय-कॉफी पीने से शरीर में पानी का लेवल कम होता है, ऐसे में चाय-कॉफी की बजाय हर्बल टी, काढ़ा और सूप जैसी चीजें ले.
 
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा के फायदे
सर्दियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को सही तरह से काम करने में मदद मिलती है। जब हम सही मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर के हर हिस्से तक पोषक तत्व आसानी से पहुंचता है. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और डिहाइड्रेशन की वजह से कई तरह की परेशानियों से शरीर बच जाता है. इसलिए सर्दियों में कभी भी पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें