हत्या से चंद घंटे पहले NCP नेता बाबा सिद्दीकी ने X पर किया था पोस्ट, लोगों से कही थी ये बात

Baba Siddique Last Social Media Post: एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात बांद्रा ईस्ट में गोली मार दी गई. आनन फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

हत्या से चंद घंटे पहले NCP नेता बाबा सिद्दीकी ने X पर किया था पोस्ट, लोगों से कही थी ये बात

Baba Siddique Last Social Media Post: एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात बांद्रा ईस्ट में गोली मार दी गई. आनन फानन में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से शहर और राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई है. बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है.

इससे पहले शनिवार (12 अक्टूबर) को सुबह 11.11 बजे पोस्ट की गई बाबा सिद्दीकी की पोस्ट में लिखा था, "सभी को दशहरा की शुभकामनाएं!!! यह दशहरा आप सभी के लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए."

शव का होगा पोस्टमार्टम

इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी का पोस्टमार्टम जेजे अस्पताल में किया जाएगा. वहीं, पूरे शव परीक्षण की वीडियोग्राफी की जाएगी. डॉक्टरों का एक पैनल शव परीक्षण करेगा.

बाल बाल बचे बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान

इस हमले में एमएलए जीशान सिद्दीकी बाल-बाल बच गए. दरअसल, बाबा सिद्दकी और जिशान सिद्दकी खेरवाड़ी के पास अपने ऑफिस में थे. वे घर जाने के लिए एक साथ निकलने वाले थे, लेकिन जीशान का फोन आ गया और उन्हें तुरंत निकलना पड़ा. जीशान सिद्दकी ऑफिस से बाहर निकले और 5 मिनट के अंदर बाबा सिद्दकी पर हमला हो गया.

बाबा सिद्धकी को नहीं थी किसी भी कैटेगरी की सुरक्षा

बाबा सिद्धकी को किसी भी कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी.  उनके साथ एक विधायक के साथ जितने सुरक्षा कर्मी होते हैं उतने ही सुरक्षा कर्मी होते थे. सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीक़ी को क़रीब दो हफ़्ते पहले धमकी भरा संदेश / चिट्ठी आया था. धमकी भरे मेसेज के बाद पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई थी. उनके पास कोई केटेगरी सुरक्षा नहीं थी.