राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे की तैयारियां तेज, बांकेबिहारी व जन्मभूमि मंदिर में करेंगी दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 25 सितंबर को वृंदावन स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर और निधिवन में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर भी जाएंगी।
डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति के इस विशेष दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार मथुरा पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और खासतौर पर कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमले को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
वृंदावन से मथुरा तक कड़े इंतजाम
वृंदावन से लेकर मथुरा तक लगातार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के आगमन पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।