महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार कर रही काम: मंत्री

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा है कि देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार तथा नीतीश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार कर रही काम: मंत्री

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार  ने कहा है कि देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार  तथा बिहार की नीतीश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. सुनील कुमार बिहारशरीफ  में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आज महिलाएं समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने से पूर्व  महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई थी। वर्ष 2005 में जब राज्य में एनडीए सरकार बनी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत चुनाव, नगर निकाय और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उनके उत्थान की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने बताया कि आज राज्य की 1 करोड़ 35 लाख से अधिक महिलाएं जीविका समूहों  से जुड़कर न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवारों की आर्थिक जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा रही हैं।