हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक देश एक चुनाव विधेयक लोकसभा में पारित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक देश एक चुनाव विधेयक लोकसभा में पारित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक देश एक चुनाव विधेयक लोकसभा में पारित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने आज भिवानी में मीडिया को एक देश एक चुनाव विधेयक के पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा - 2 बाइट -सी एम -बी मुख्यमंत्री ने कहा कि समय और पैसे की बचत होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के रेल रोको अभियान पर बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए तथा उन्हे उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की 100 प्रतिशत फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। भावांतर भरपाई योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।