पहली बार विफल हुए तो पुलिस से की सांठगांठ: करोड़ों की जमीन पर कब्जा करना था... इस तरह पूरा परिवार भेजा जेल

खतैना-बोदला मार्ग पर करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए फर्जी मुकदमे लिख एक परिवार को जेल भेजने में जगदीशपुरा पुलिस फंस गई है।

आगरा में करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास पहले भी हुआ था। मगर, विफल होने पर पुलिस से सांठगांठ की गई। 35 वर्ष से रह रहे परिवार को जेल भिजवा दिया। पैरवी करने वालों को हथियारों के बल पर चुप बैठा दिया गया। घर में रखा सामान लूट ले गए। जमीन स्वामी ने अपनी तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उमा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। लिखा है कि उनके नाम गाटा संख्या 235क, 237क, 235मि, 239, 238, 240क, 240 मि है। उनके ससुर सरदार टहल सिंह व पति जसवीर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अब वह जमीन की स्वामी हैं। ससुर ने ही दीनानाथ कुशवाह के बेटे रवि और शंकरलाल को उर्फ शंकरिया को 35 वर्ष पहले जमीन पर देखरेख के लिए रखा था। वर्ष 2017 में भी भू माफियाओं ने कब्जा करने का प्रयास किया था। मगर, विफल रहे थे। जगह पर दो कमरे, गैलरी व दो कोठरी पक्की बनी हैं।