हाथरस में सड़क हादसे में 4 की मौत

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 3 छात्राएं और एक युवक शामिल हैं।

हाथरस में सड़क हादसे में 4 की मौत

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 3 छात्राएं और एक युवक शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों में अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र की कजरौठ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राएं शहनाज, नर्गिस, पीहू शर्मा और शहजाद निवासी आगरा शामिल हैं। ये सभी विद्यालय से आगरा जा रहे थे। मौके पर ही छात्राओं की मौत हो गई थी। जबकि शहजाद गंभीर रुप से घायल आगरा में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।