महाकुंभ में माघी पूर्णिमा तक 48 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुम्भ में देश और दुनिया भर के सनातनियों का आना जारी है। माघी पूर्णिमा पर रात 10:00 बजे तक केवल एक दिन में ही 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया, त्रिवेणी संगम में स्नान
महाकुम्भ में देश और दुनिया भर के सनातनियों का आना जारी है। माघी पूर्णिमा पर रात 10:00 बजे तक केवल एक दिन में ही 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया, त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का जो अनुमान सरकार ने लगाया था उससे कहीं अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। माघी पूर्णिमा तक की स्नान करने की श्रद्धालुओं की संख्या 48 करोड़ को पार कर चुकी है। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महाकुम्भ में सनातन संस्कृति के उभरने से खुश हैं।