आगरा आत्महत्या केस: आठ दिन बाद भी आरोपी पत्नी का सुराग नहीं

आगरा के टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी निकिता का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।

आगरा आत्महत्या केस: आठ दिन बाद भी आरोपी पत्नी का सुराग नहीं

आगरा के टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी निकिता का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मानव की बहन आकांक्षा ने आरोप लगाया कि निकिता पहले से ही बचने की प्लानिंग कर चुकी थी। उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रही है और सर्विलांस सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हुआ है।

आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी निकिता और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में 28 फरवरी को केस दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में निकिता को आरोपी माना गया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

आकांक्षा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचने का मौका दे रही है। उन्होंने सवाल किया कि कमिश्नरेट की हाईटेक पुलिस आखिर क्यों निकिता को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है? कभी पुलिस उसे दीवानी कोर्ट से भागने की बात कहती है, तो कभी घर से फरार होने की जानकारी देती है।

मां-पिता सदमे में, घर में गम का माहौल

मानव शर्मा की मौत से उनके माता-पिता सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों के आने पर वे फूट-फूटकर रोने लगते हैं और बार-बार यही सवाल पूछते हैं कि "आखिर हमारे बेटे का कसूर क्या था?"

मानव का जन्मदिन 14 मार्च को था, लेकिन इस बार जन्मदिन से पहले ही वह इस दुनिया से चला गया। इस बार जन्मदिन और होली का त्योहार मातम में बदल गया है। परिजनों की एक ही मांग है – आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले।