सागर में अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित, शासकीय विद्यालयों के 945 छात्र छात्राओं ने की सहभागिता
लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज 2025 का आयोजन सागर के पद्माकर सभागार में किया गया l
लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज 2025 का आयोजन सागर के पद्माकर सभागार में किया गया l इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत रहे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित आम जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विद्यालयों के करीब 945 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की आयोजन में छात्र छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध नृत्यों स्थानीय बुंदेली नृत्यों सहित अन्य पर्व आधारित नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अन्य विधाओं में रंगोली चित्रकला नाट्य अभिनय का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोक शिक्षण संचनालय के उपसंचालक मनीष वर्मा कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि भारत सरकार की मंशानुरूप मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशन में ऐसे कार्यक्रम प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित किए जा रहे है जिनका उद्देश्य है शिक्षा के साथ साथ बच्चो की अनेक प्रतिभाओं को निखार कर उनका सर्वांगीण विकास करना है ।