बलरामपुर रामानुजगंज: छह घंटे में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वाड्राफनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वाड्राफनगर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
घटना 22 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे की है जब पीड़िता महिंद्रा बस से वाड्राफनगर बस स्टैंड पर उतरी। उसी दौरान ग्राम त्रिकुंडा निवासी आरोपी जोगेंद्र यादव, जो पीड़िता का परिचित था, उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर मेंढ़ारी जंगल की ओर ले गया। गौशाला कैंपस के अंदर आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म किया और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
23 फरवरी को पीड़िता की शिकायत पर वाड्राफनगर चौकी में अपराध क्रमांक 29/25 के तहत धारा 64(2)(ट) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्राफनगर में कराया गया। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए छह घंटे के भीतर आरोपी को उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
24 फरवरी को आरोपी को सीजेएम न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।