भोपाल- यूके और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा आशा से कहीं अधिक सार्थक रही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूके और जर्मनी की औद्योगिक निवेश संबंधी यात्रा आशा से कहीं अधिक सार्थक रही। उन्होंने कहा कि यूके और जर्मनी दौरे में लगभग 78 हजार करोड़ के निवेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूके और जर्मनी की औद्योगिक निवेश संबंधी यात्रा आशा से कहीं अधिक सार्थक रही। उन्होंने कहा कि यूके और जर्मनी दौरे में लगभग 78 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। यात्रा का सबसे सुखद परिणाम यह रहा कि जर्मनी के मात्र डेढ़ दिन के प्रवास में 18 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगामी फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी निवेश को आमंत्रित करने के उद्देश्य से अपनी छह दिवसीय यूके और जर्मनी यात्रा से वापसी के उपरांत स्टेट हैंगर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश में सभी प्रकार के संसाधन पर्याप्त उपलब्ध हैं। हमारे यहां योग्य और क्षमतावान युवा हैं। प्राकृतिक संसाधन प्रचूर मात्रा में हैं। इसी योग्यता के कारण मैं कह सकता हूं कि दुनिया में जहां रोजगार मिलेगा, उसे पाने वालों की दौड़ में प्रदेश के युवा शामिल होगा। मध्यप्रदेश रोजगार में भी सबसे आगे निकलेगा। युवाओं को उनकी दक्षता के अनुसार उनकी उड़ान को हम पंख देंगे। बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से सम्पन्न राज्य बनकर मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।