भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जेल और सुधारात्मक सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में जेल और सुधारात्मक सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में जेल और सुधारात्मक सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डॉक्टर यादव ने कहा कि जेलों में बंद गरीब कैदियों को जमानत एवं जुर्माना अदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को 25 हजार रुपए तक की जुर्माना राशि मंजूर की जाती है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने अबतक 31 बंदियों को जुर्माना एवं जमानत के रूप में 6 लाख 43 लाख 517 रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राज्य की जेलों में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और उनके बौद्धिक एवं चारित्रिक सुधार की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रति वर्ष 15 नवम्बर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर बंदियों को समय पूर्व रिहाई किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी दे दी।