बिहार बना मोबाइल ऐप से ई-वोटिंग शुरू करने वाला पहला राज्य

बिहार ने मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वोटिंग शुरू कर देश में पहली बार डिजिटल मतदान की सुविधा दी, इसे ऐतिहासिक कदम बताया गया।

बिहार बना मोबाइल ऐप से ई-वोटिंग शुरू करने वाला पहला राज्य

बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जिसने नगर निकाय चुनाव और उप-चुनावों में मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-वोटिंग की सुविधा शुरू की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने इस पहल को एक ऐतिहासिक दिन बताया है।

राज्य में आज छह नगर पंचायतों और 36 अन्य नगर निकायों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा। ई-वोटिंग के लिए मतदाता दोपहर 1 बजे तक अपने घरों से ही मोबाइल ऐप के जरिए मतदान कर सकते हैं।

इस सुविधा से खासकर युवाओं और व्यस्त नागरिकों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।