बक्सर:मतदाता ई-वोटिंग का उठा रहे लाभ,घर बैठे किया मतदान
बक्सर नगर परिषद चुनाव में ई-वोटिंग की सुविधा से मतदाता घर बैठे मतदान कर रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही है और लंबी कतारों से भी राहत मिली है।
नगर परिषद उप-चेयरमैन पद के लिए हो रहे चुनाव में इस बार चुनाव आयोग द्वारा दी गई ई-वोटिंग सुविधा का मतदाता भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मतदाता घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से मतदान कर रहे हैं, जिससे उनका समय भी बच रहा है और लंबी कतारों से भी राहत मिल रही है।
बक्सर नगर परिषद के निवासी सुराज ने ई-वोटिंग के जरिए अपना मत दिया। उन्होंने उप-चेयरमैन पद के लिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी का चयन किया। इस अवसर पर सुराज ने बताया कि "यह चुनाव आयोग का एक क्रांतिकारी कदम है। इससे मैं घर बैठे ही मतदान कर सका हूँ। इस सुविधा से न सिर्फ मेरा समय बचा, बल्कि मैं अपने अन्य कार्यों को भी बिना बाधा के पूरा कर पा रहा हूँ।"
उन्होंने आगे कहा, “मैं चुनाव आयोग को इस सुविधा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक बेहतरीन पहल है।”
गौरतलब है कि बक्सर नगर परिषद में उप-चेयरमैन पद को लेकर मतदान किया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक मतदान के साथ-साथ ई-वोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे विशेष रूप से युवा और व्यस्त नागरिकों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।