उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, PM मोदी ने जाना हाल
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची। सीएम धामी ने हवाई निरीक्षण किया और राहत कार्यों की निगरानी की। PM मोदी ने भी की फोन पर जानकारी।
Severity: 8192
Message: Creation of dynamic property CI_DB_mysqli_driver::$failover is deprecated
Filename: database/DB_driver.php
Line Number: 371
Backtrace:
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/application/config/config.php
Line: 338
Function: DB
File: /var/www/e5ed3c17-325c-4fc4-9d59-fa15e2ca3c7a/public_html/old/index.php
Line: 325
Function: require_once
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 5 अगस्त को धराली क्षेत्र में बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव बह गए, लोग लापता हुए और बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान की खबरें हैं। इस आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।
सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर सर्वेक्षण का वीडियो साझा किया, जिसमें वे हेलीकॉप्टर से स्थिति का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने लिखा कि धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं, और सरकार पूरी सतर्कता और तत्परता से काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आपदा को लेकर मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की और राहत कार्यों की जानकारी ली। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रातभर चले बचाव प्रयासों, लोगों के रेस्क्यू और संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरसंभव मदद के लिए धन्यवाद दिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की थी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जान अमूल्य है, और सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत प्रयासों में जुटी है। अब तक 80 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। शासन ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को राहत कार्यों की जिम्मेदारी दी है और वायुसेना से भी सहयोग मांगा गया है।
धराली में हुए इस हादसे के बाद SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और सेना की टीमें मौके पर तैनात हैं। पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियां तेजी से राहत और बचाव में जुटी हुई हैं।
उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर भी कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खराब मौसम और मूसलधार बारिश के बीच बीआरओ की टीमें सड़क मरम्मत कार्य में लगी हुई हैं ताकि आवाजाही बहाल हो सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्तराखंड के हर नागरिक के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। आपदा की इस घड़ी में राज्य और देश एकजुट होकर पीड़ितों की मदद में लगे हैं।
Better • Faster • Smarter
Visit our New Website —
CLICK HERE
Keep exploring with us ✨
Admin Aug 16, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे...
Admin Nov 12, 2025
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर है और दो-तिहाई बहुमत...
Admin Nov 25, 2025
अंबिकापुर के पंकज यादव ने सीजीपीएससी 2024 में 14वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम...
Admin Nov 9, 2025
नवंबर के पहले सप्ताह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने भारतीय शेयर बाजार...
Admin Mar 21, 2025
संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों को 350 करोड़ रुपये की बीमा क्लेम राशि से वंचित करने...
Admin Nov 21, 2025
56वें आईएफएफआई में भारतीय पैनोरमा नॉन-फीचर जूरी ने 500 प्रविष्टियों में से 20 फिल्मों...
Admin Nov 21, 2025
नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नालंदा के कल्याण...
Admin Nov 23, 2025
G20 समिट में भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने ACITI पहल शुरू की, जिसका लक्ष्य क्लीन...
Admin Sep 24, 2025
नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी और WHOI के शोध में खुलासा हुआ है कि ग्रीन बताई जाने वाली...
Admin Oct 10, 2025
Politecnico di Milano के शोधकर्ताओं ने Nature Photonics में प्रकाशित अध्ययन में...