डिजिटल इंडिया ने तकनीक को आम जनता तक पहुंचाया: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने तकनीक को लोकतांत्रिक बनाकर भारत को वैश्विक डिजिटल शक्ति बनाया है, जिससे सभी क्षेत्र सशक्त हुए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि डिजिटल इंडिया पहल ने तकनीक का लोकतंत्रीकरण कर भारत को एक वैश्विक डिजिटल शक्ति में बदल दिया है। डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे होने पर श्री शाह ने इस पहल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और वाणिज्य जैसे सभी क्षेत्रों को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि स्थायी डिजिटल अर्थव्यवस्था ने भारत के प्रत्येक क्षेत्र को अधिक समावेशी, नवोन्मेषी और भविष्य के अनुकूल बना दिया है। यह पहल भारत को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि समाज के हर वर्ग को डिजिटल सशक्तिकरण की ओर भी ले जा रही है।