मोतिहारी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 7200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, सीएम नीतीश कुमार के साथ 7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और जनसभा को संबोधन।

मोतिहारी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 7200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

बिहार के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनसभा के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोतिहारी में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये योजनाएं रेलवे, सड़क, डिजिटल और ग्रामीण विकास से जुड़ी हैं, जो राज्य को नई दिशा देने का काम करेंगी।