प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ की विकास सौगात, वंदे भारत इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ग्रामीण योजनाओं तक कई परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क और ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 4 नई अमृत भारत ट्रेनें भी रवाना की गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ की विकास सौगात, वंदे भारत इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ग्रामीण योजनाओं तक कई परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 7200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास और डिजिटल क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

रेलवे परियोजनाओं के तहत समस्तीपुर-बछवाड़ा सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों के दोहरीकरण का उद्घाटन किया गया। साथ ही दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन के दोहरीकरण (लागत ₹4,080 करोड़) और भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन में स्वचालित सिग्नलिंग की आधारशिला रखी गई।

पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर का शिलान्यास हुआ। पीएम मोदी ने गांधी मैदान, मोतिहारी से 4 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, दरभंगा-लखनऊ और मालदा टाउन-लखनऊ (भागलपुर होकर) रूट पर चलेंगी।

सड़क परियोजनाओं में एनएच-319 के मोहनियां-परारिया खंड का लोकार्पण और आरा बाइपास का शिलान्यास शामिल है।

ग्रामीण विकास योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ सामुदायिक फंड जारी किया। पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 40,000 लाभार्थियों को ₹162 करोड़ की किस्त जारी की गई और 12,000 परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री ने स्वयं लाभार्थियों को उनके घर की चाबी भी सौंपी।