रामदास अठावले ने तेजस्वी यादव के आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले- नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए सरकार
रामदास अठावले ने तेजस्वी यादव के मतदाता पुनरीक्षण पर आरोपों को खारिज किया, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की वापसी का जताया विश्वास, किसानों और खिलाड़ियों पर दिया बयान।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए, बेबुनियाद नहीं।
मंत्री अठावले ने विश्वास जताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
रामदास अठावले मधुबनी जिले के मिथिला हाट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया और क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।