भारत-पाकिस्तान चैंपियंस मैच रद्द, सीमा पार तनाव बना वजह
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच सीमा पार तनाव के कारण रद्द, सुरेश रैना और शिखर धवन ने खेलने से किया इनकार।
भारत और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स क्रिकेट मैच अब नहीं खेला जाएगा। यह मुकाबला सीमा पार आतंकवाद और दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते रद्द कर दिया गया है। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आज खेला जाना था।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और भारतीय खिलाड़ियों को हुई असुविधा के लिए वे माफ़ी मांगते हैं। आयोजकों ने मैच रद्द करने के लिए खेद जताया है।
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, शिखर धवन समेत अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया। खिलाड़ियों की सुरक्षा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।
मैच रद्द होने के बाद एजबेस्टन स्टेडियम ने सभी टिकटधारकों को पूरा पैसा लौटाने की घोषणा की है।