Kurukshetra: गांव उमरी में प्रशासन ने किया पहला रात्रि ठहराव, आंगनबाड़ी की मिली सौगात; लोगों को मिलेगी पक्की छत
सीएम सिटी के गांव उमरी में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्की छत मिलेगी तो सीवरेज समस्या भी नहीं रहेगी।
सीएम सिटी के गांव उमरी में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्की छत मिलेगी तो सीवरेज समस्या भी नहीं रहेगी। यहीं नहीं गांव की आंगनबाड़ी भी दोबारा से बनाई जाएगी तो वहीं सीवरेज व्यवस्था व बस क्यू शैल्टर का भी निर्माण किया जाएगा। गांव के लोगों को ये सौगात जिला प्रशासन की ओर से दी जाएंगी। प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के आदेश पर वीरवार को जिला का पहला रात्रि ठहराव किया गया।
देर शाम करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में गांव के लोगों ने खुल कर समस्याएं रखी तो वहीं मौके पर मौजूद जिला उपायुक्त नेहा सिंह व एसपी वरूण सिंगला ने उन्हें समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया। वहीं, गांव में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सूची डीडीपीओ को तैयार करने के आदेश जारी करते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि इस गांव के लोगों को स्पेशल केस के तहत यह सौगात दी जाएगी। कार्यक्रम में गांव के सरपंच बसंत राम ने अधिकारियों का स्वागत किया।