Bhiwani: बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई, घर से ससुराल जा रहे युवक की मौत; डिस्पेंसरी में करता था नौकरी
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर बंदरों वाला जोहड़ तेल मील के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई।
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर बंदरों वाला जोहड़ तेल मील के समीप शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर चांग से अपनी ससुराल गुजरानी जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।