Mahakumbh Stampede: 'धीरेंद्र शास्त्री को मोक्ष का ज्ञान नहीं, उनमें समझ की कमी', अब रामभद्राचार्य ने दी नसीहत

प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने एक विवादास्पद बयान दिया.

Mahakumbh Stampede: 'धीरेंद्र शास्त्री को मोक्ष का ज्ञान नहीं, उनमें समझ की कमी', अब रामभद्राचार्य ने दी नसीहत

Amrit Snan Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने एक विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने भगदड़ में मारे गए लोगों को 'मोक्ष' मिलने की बात कही, जिससे सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल मच गई. 

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी है. राम भद्राचार्य ने कहा कि शास्त्री का बयान बिल्कुल गलत है और ये मोक्ष के विषय में उनकी समझ की कमी को दर्शाता है. उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि मोक्ष का ज्ञान केवल झूठी बातें फैलाने वालों के पास नहीं होता. रामभद्राचार्य ने ये भी कहा कि शास्त्री को इस तरह के बयान देने से पहले अपनी सोच को समझना चाहिए.

क्या था धीरेंद्र शात्री का बयान, जिस पर मचा बवाल?

धीरेंद्र शास्त्री का कहना था कि अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ में जिन लोगों की मृत्यु हुई उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ. उनके इस बयान की संतों ने खूब आलोचना की. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री स्वयं मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं तो वह उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान में कोई सच्चाई नहीं है और मोक्ष का ज्ञान उन्हें नहीं है. उनका यह बयान न केवल गलत है बल्कि यह लोगों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ करने जैसा है. उन्होंने ये भी कहा कि मोक्ष का ज्ञान केवल उन लोगों के पास होता है जो सही मार्गदर्शन और समझ रखते हैं न कि जो झूठी बातें फैलाते हैं.