नर्मदापुरम- हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में किया जागरूक
जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया के निर्देशानुसार 2 दिसंबर सोमवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र ,जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मनोज सांगवान द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। एडवोकेट के के थापक द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस उप निरीक्षक दीपिका लोखंडे द्वारा ऊर्जा डेस्क के बारे में बताया गया एवं डॉक्टर स्वपना बैस के द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन लता नागराज द्वारा किया गया।