लखनऊ के घंटाघर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ देशभर में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ देशभर में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ के घंटाघर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
शिया-सुन्नी समुदाय के धर्मगुरुओं के नेतृत्व में जुटे लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर नाराजगी जताई और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की। इस मौके पर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि यूनाइटेड नेशन में पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करवाने के लिए भारत सरकार को पहल करनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है और 140 करोड़ भारतीय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।