प्रधानमंत्री मोदी की मॉरिशस यात्रा: द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वे मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 11 और 12 तारीख को मॉरिशस की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वे मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर भारतीय नौसैनिक पोत के साथ रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मॉरिशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और वहां के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा, वे भारतवंशियों से मिलेंगे और भारत की अनुदान सहायता से निर्मित सिविल सर्विस कॉलेज और क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
इस यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले वर्ष 2015 में मॉरिशस गए थे।
भारत और मॉरिशस के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंध हैं, और दोनों देशों के परस्पर सहयोग के आधार पर मजबूत द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। मॉरिशस, भारत के सागर (SAGAR) सुरक्षा और क्षेत्र में सबके विकास दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण सहभागी है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा आपसी संबंधों को और सशक्त बनाएगी और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी।