लखनऊ में निकला जुलूस-ए-यौम-ए-आशूरा, इमाम हुसैन की शहादत को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ में यौम-ए-आशूरा पर इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया। नौहा ख्वानी और सीना ज़नी के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

लखनऊ में निकला जुलूस-ए-यौम-ए-आशूरा, इमाम हुसैन की शहादत को दी गई श्रद्धांजलि

आज हिजरी कैलेंडर की 10 मोहर्रम, जिसे यौम-ए-आशूरा कहा जाता है, के अवसर पर लखनऊ में जुलूस निकाला गया। इस दिन कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों को तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखकर शहीद कर दिया गया था। इस दर्दनाक घटना की याद में निकाले गए जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने नौहा ख्वानी और सीना ज़नी कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले, पहली मोहर्रम से घरों में रखे गए ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने इस मौके पर कहा कि कर्बला का संदेश अन्याय के खिलाफ संघर्ष और इंसानियत की रक्षा है। यह संदेश हर दौर में प्रासंगिक है और इंसान को सच और इंसाफ के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।