रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलें दागीं

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया, 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। मॉस्को ने बातचीत की इच्छा जताई, यूक्रेनी सैनिकों को भारी नुकसान।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलें दागीं

शनिवार देर रात रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर एक बड़ा और व्यापक हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया कि इस हमले में हवाई, जमीनी, समुद्री हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और सभी निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।

‘सिन्हुआ’ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने रात भर में 300 से अधिक ड्रोन और 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागीं। ओडेसा में इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए।

रूसी मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि राजधानी की ओर बढ़ रहे 13 ड्रोन पहले ही रोक लिए गए।

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के तीसरे दौर के लिए तैयार है, लेकिन कीव फिलहाल इस पर स्पष्ट रुख नहीं दिखा रहा है। पेसकोव के अनुसार, रूस अभी भी टाइमलाइन का इंतजार कर रहा है।

रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने रूसी समाचार पत्र इजवेस्टिया से कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत की सहमति बनी है, और ये वार्ताएं आगे भी जारी रहेंगी।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में यूक्रेनी सेना को 1,195 से ज्यादा सैनिकों की क्षति हुई है।