शाहजहांपुर डीएम का सख्त रुख: लापरवाह शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

शाहजहांपुर डीएम ने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सफाई कर्मियों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, FIR और निलंबन जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शाहजहांपुर डीएम का सख्त रुख: लापरवाह शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षा, स्वच्छता और बाल कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में हुए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को निलंबित, बंद पाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त करने और दूसरों से सफाई कार्य करवा रहे सफाई कर्मियों पर FIR दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही डीएम ने डीपीआरओ को ग्राम स्तर पर साफ-सफाई के लिए रोस्टर तैयार करने के भी आदेश दिए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था में नियमितता लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।