UP: पुलिस विभाग से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में, 48 घंटे में छिन गई थी वर्दी; अब ये वजह
प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई, तो अब वे नई मुसीबत में पड़ गई हैं। रील से चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा फिर से चर्चा में हैं। एक बार इस्तीफा दिया और फिर नौकरी प्राप्त की। लेकिन 48 घंटे में ही वर्दी छिन गई। इसके बाद वे ससुराल में रह रहीं थीं। अब उनका नया मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई, तो अब वे नई मुसीबत में पड़ गई हैं।
रील से चर्चा में आई सिपाही प्रियंका मिश्रा फिर से चर्चा में हैं। एक बार इस्तीफा दिया और फिर नौकरी प्राप्त की। लेकिन 48 घंटे में ही वर्दी छिन गई। इसके बाद वे ससुराल में रह रहीं थीं। अब उनका नया मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाकर ट्रोल होने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पुलिस विभाग से नौकरी गई, तो अब वे नई मुसीबत में पड़ गई हैं। कानपुर की रहने वाली प्रियंका ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड कर अपना दर्द बयां किया है।