सागर में प्रधानमंत्री उषा किरण योजना के तहत जीएसटी और कराधान पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बुंदेलखंड अंचल के सागर जिले स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उषा किरण योजना के अंतर्गत जी एस टी एवं कराधान विषय

सागर में प्रधानमंत्री उषा किरण योजना के तहत जीएसटी और कराधान पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बुंदेलखंड अंचल के सागर जिले स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में प्रधानमंत्री उषा किरण योजना के अंतर्गत जी एस टी एवं कराधान विषय पर एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश या सेडमैप सागर द्वारा किया गया है। इस प्रशिक्षण में छात्रों को जीएसटी पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, चालान निर्माण, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट या आईटीसी की गणना तथा कर चोरी रोकने के उपायों पर गहन जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 मार्च 2025 से 21 मार्च तक आयोजित किया गया है, जिसके समापन पर आज प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।