गैस त्रासदी की बरसी पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित
गैस त्रासदी की बरसी पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही प्रभावित परिवारों के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 39 वर्ष पूर्व हुई गैस त्रासदी में काल कवलित हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे भयावह औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। आज भी भोपाल के लोग इस त्रासदी का दंश झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 के 2 और 3 दिसंबर की दरम्यानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली गैस रिसने से 15 हजार से अधिक लोग मौत की नींद सो गए थे और लाखों नागरिक जहरीली गैसों से प्रभावित होकर प्राणघातक बीमारियों के शिकार हुए थे।
श्री शर्मा ने कहा कि यह गैस त्रासदी प्रत्यक्ष तौर पर तो हजारों लोगों की मौत की जिम्मेदार है ही, इसकी वजह से हजारों लोग जिंदा लाशों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं फिर न हों, इसके लिए सतर्कतामूलक प्रयास जरूरी हैं।