टेस्ला की भारत में एंट्री, Model Y के साथ मुंबई में पहला शोरूम लॉन्च
टेस्ला ने Model Y लॉन्च कर भारत में प्रवेश किया। मुंबई में पहला शोरूम खुला, सीएम फडणवीस ने उद्घाटन कर R&D और प्लांट के लिए आमंत्रित किया।
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटो कंपनी टेस्ला ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन Model Y की लॉन्चिंग के साथ भारतीय बाजार में आधिकारिक प्रवेश कर लिया है। कंपनी ने आज मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला। इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने टेस्ला को महाराष्ट्र में अनुसंधान एवं विकास (R&D) और विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि मुंबई सिर्फ भारत की वित्तीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन की राजधानी ही नहीं, बल्कि एक प्रमुख उद्यम केंद्र भी है।
टेस्ला की भारत में यह एंट्री इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में EV सेक्टर में निवेश और अवसरों में वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।