अमरीकी मुद्रास्फीति के असर से बाजार में सतर्कता का माहौल
कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाज़ार दोपहर तक लगभग स्थिर रहे। सेंसेक्स 24 अंक और निफ्टी 8 अंक की बढ़त पर।
घरेलू शेयर बाज़ार आज दोपहर के कारोबार के दौरान लगभग स्थिर बने रहे। इसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेत और अमरीकी मुद्रास्फीति में मामूली वृद्धि के चलते एशियाई बाजारों में दिखी सतर्कता रही। निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाज़ार में बड़ी हलचल नहीं देखी गई।
अंतिम समाचार मिलने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 24 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 82,596 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 8 अंकों की बढ़त के साथ 25,200 पर बना रहा।