विपक्ष का मकसद सिर्फ हंगामा करना - मंत्री जीवेश मिश्रा
जीवेश मिश्रा ने कहा– तेजस्वी का मकसद सिर्फ हंगामा करना है, न गरीबों की चिंता है न बिहार की। सरकार ने नियमों के तहत सदन में विस्तार से जवाब दिया है।
"SIR " को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए "सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे" वाले बयान पर बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मंत्री मिश्रा ने कहा, "इस विषय पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट रूप से विस्तारपूर्वक नियमों का हवाला देते हुए सदन में पूरी गंभीरता से अपनी बात रखी है। इसके बावजूद नेता प्रतिपक्ष लगातार बेवजह का विवाद खड़ा कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "तेजस्वी यादव का मकसद न तो गरीबों की चिंता करना है और न ही बिहार के विकास की बात करना, उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।"
मंत्री ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का पूरा अवसर मिला, जिस पर सरकार ने स्पष्ट और तथ्यपूर्ण जवाब भी दिया। बावजूद इसके, विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को बार-बार बाधित कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि जनहित के कार्य हों या बिहार की जनता को लाभ मिले।