होली के रंग में रंगमय हुई हापुड़ की धरती, बाजारों में हापुड़ के रंगों की मांग बढ़ी
होली के पर्व को लेकर जनपद हापुड़ के हर्बल रंगों की जनपद ही नहीं बल्कि दूसरे जनपदों से भी मांग बढ़ रही हैं।
होली के पर्व को लेकर जनपद हापुड़ के हर्बल रंगों की जनपद ही नहीं बल्कि दूसरे जनपदों से भी मांग बढ़ रही हैं। गांव कस्तला कासमाबाद में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने राधा माधव स्वयं सहायता समूह की महिलाये आत्मनिर्भर बनकर हर्बल रंग गुलाल बनाकर अपनी आय बढ़ा रहा हैं। वहीं होली को प्रकृति के साथ जोड़कर लोगों के स्वास्थ को दुरुस्त रखने का भी काम कर रहा हैं। रासायनिक रंगों के प्रयोग से लोगों के स्वास्थ पर कुप्रभाव पड़ता हैं। वहीं हापुड में बन रहे प्राकृतिक रंग गुलाल त्वचा के लिए लाभकारी होंगे। हापुड के रंग गुलाल की दूर-दूर से मांग बढ़ रही हैं। जिससे समूह आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहे हैं। स्वयं सहायता समूह के प्राकृतिक रंगों को बाजार तक पहुंचने में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ओर स्थानीय अधिकारी भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। प्राकृतिक रंगों और गुलाल की मांग बढ़ने से स्वयं सहायता समूह की सदस्य काफी खुश हैं और वह दूसरी महिलाओं किए भी प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई हैं।